भारतीय संविधान की प्रस्तावना | Preamble of the Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble of the Indian Constitution UPSC in Hindi)


हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य, बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों कोः


 सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय

विचारअभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म

और उपासना की स्वतंत्रता,     

प्रतिष्ठा और अवसर की समता,

प्राप्त कराने के लिए,

                       

तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और

राष्ट्र की एकता और अखण्डता,

   सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए

 

दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 . (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।



Preamble in Hindi PDF (Image of Preamble of the Indian Constitution in Hindi)

Preamble in Hindi pdf | Image of Preamble of the Indian Constitution in Hindi



प्रस्तावना की पृष्ठ्भूमि

भारतीय संविधान की प्रस्तावना पंडित नेहरू द्वारा पेश किये गए ‘उद्देश्य प्रस्ताव पर आधारित है।


 


42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976

समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता शब्दों को 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 ई. द्वारा भारत की प्रस्तावना में जोड़ा गया।




भारत की प्रस्तावना से जुड़े हुए प्रमुख केस 

    1. बेरुबारी यूनियन केस 1960 के मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना, संविधान का हिस्सा नहीं है
    2. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य 1973 के मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने बेरुबारी संघ वाद में दिए फैसले कोको बदल दिया और कहा कि भारत की प्रस्तावना, संविधान का हिस्सा है।
    3. भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बनाम कंज्यूमर एजुकेशन और रिसर्च एवं अन्य 1995 के मामले में उच्चतम न्यायालय के अनुसार प्रस्तावना भारत के संविधान का अभिन्न अंग है

 

 

प्रश्न & उत्तर

Q. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसके द्वारा पेश किया गया था ?

A. भारतीय संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 13 दिसंबर 1946 को पेश किया गया था। इसेउद्देश्य प्रस्तावके नाम से जाना जाता है। संविधान सभा ने इस प्रस्ताव को 22 जनवरी 1947 को स्वीकार कर लिया।

 


Q. भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र किसने कहा है?

A. भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान का परिचय पत्र एन. . पालकीवाला ने कहा है.

 


Q. संविधान की कुंजी किसे कहा जाता है ?

A. भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की कुंजी कहा जाता है.

 


Q.  समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडताशब्दों को किस संविधान संशोधन द्वारा भारत की प्रस्तावना में जोड़ा गया ?

A. “समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडताशब्दों को 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 . द्वारा भारत की प्रस्तावना में जोड़ा गया.

 


Q. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार संविधान की सर्वोच्च शक्ति किस में निहित है ?

A. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार संविधान की सर्वोच्च शक्ति भारत की जनता में निहित है.

 


Q. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार के न्याय का उल्लेख है ?

A. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 3 प्रकार के न्याय (सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक) का उल्लेख है.



Q. संविधान दिवस कब मनाया जाता है ?

A. 26 नवंबर को संविधान दिवस  मनाया जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें